Gold Price Today : सोना और चांदी की कीमत में लगातार कमी देखी जा रही है। पिछले 5 दिनों से सोना और चांदी की कीमत में कमी हुई है। आप सभी को बता दे की आज 19 अगस्त मंगलवार को भी सोना और चांदी की कीमत में गिरावट हुई है। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह सही मौका है। सबसे पहले आप सभी को यहां पर ताजा प्राइस देख लेना चाहिए। आईए जानते हैं सोना और चांदी का ताजा प्राइस क्या है?
Gold Price Today : मंगलवार को सोना और चांदी का ताजा प्राइस।
आज मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज किया गया है। सोना का भाव लगातार पांचवें दिन से सस्ता दिख रही है। गिरावट के बावजूद सोने का कीमत 100000 से ऊपर ही बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 92500 रुपए के आसपास ही बना हुआ है।
देश में ज्यादातर सोने का गहना 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं। देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹100 महंगा हुआ है। यहां जानिए 19 अगस्त 2025 को सोना और चांदी का ताजा भाव।
Silver Price Today : चांदी का ताजा भाव
देश के बड़े राज्यों में एक किलोग्राम चांदी के ताजा भाव 1,17,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी का भाव में लगभग ₹100 की तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर के बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद के साथ सोना और चांदी की कीमत में तेजी आई है। लेबर मार्केट में नरमी के संकेत ने और राहत की गुंजाइश है। वहीं अमेरिका उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हाल ही के रिपोर्ट में शुल्क के कारण महंगाई की चिंता को कम किया है। यही कारण है कि सोने का भाव में बदलाव आया है।