Gold Price Today : 21 अगस्त गुरुवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट, जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा प्राइस।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gold Price Today : सोना और चांदी खरीदने को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है। लगातार पांच दिनों से सोना और चांदी की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। 21 अगस्त गुरुवार को सोना और चांदी की कीमत जारी कर दिए गए हैं। आईए जानते हैं 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा प्राइस क्या है?

Gold Price Today : गुरुवार को सोना और चांदी की ताजा प्राइस।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज के कारोबारी सत्र के दौरान सोना और चांदी की कीमत लगातार पांचवें दिन से कमी देखी गई है। 5 दिन से चल रही कि रावत के बाद सोना आज गुरुवार को 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 1.12 लाख रुपए से नीचे पहुंच चुका है।

सोने की कीमत में गिरावट से महंगी धातु को खरीदने की प्लानिंग करने वाले भी खुश हैं। बताया जा रहा है कि लोग के द्वारा कीमत और नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं, इसीलिए सोने और चांदी की खरीदारी अभी काम हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि सोने की कीमत में और भी गिरावट हो सकती है।

90,635 रुपया पर पहुंच चुका है 22 कैरेट वाला गोल्ड

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का दाम 222 रुपए कम होकर 98,946 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 90,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। इसी प्रकार 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 74,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में ₹2400 से ज्यादा की गिरावट

सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में चांदी का दाम ₹2431 रुपए कम होकर 1,11,194 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। IBJA के तरफ से दिन में दो बार हाजिर बाजार में सोना और चांदी की कीमत जारी किया जाता है।

सोना और चांदी की कीमत में क्यों आ रही है गिरावट

सोने और चांदी की कीमत ग्लोबल मार्केट से काफी प्रभावित है। हाल ही में चीन और यूरोप में आर्थिक मंदी की खबर अपने कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ाया है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत पर दबाव पड़ा है। यदि डॉलर मजबूत होता है तो सोना इंपोर्ट करना भारत के लिए सबसे ज्यादा महंगा हो जाता है।

लेकिन ग्लोबल डिमांड कम होने पर कीमत नीचे आती है। दूसरा जियो पोलिटिकल स्थिरता में रूस यूक्रेन के बीच तनाव कम होने की खबरों से भी सोने की मांग पर असर पड़ता है। सोने की स्थिरता के समय सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब ग्लोबल टेंशन कम होती है तो निवेशक सोने की बजाय दूसरी संपत्ति में निवेश करते हैं। इससे सोना और चांदी की कीमत और भी कम होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment