LIC FD Scheme : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भारत देश में कौन नहीं जानता। यह एक सबसे भरोसेमंद और पुरानी बीमा कंपनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि LIC केवल बीमा कंपनी ही नहीं, बल्कि निवेश के कई तरह के विकल्प भी देता है? इनमें से एक विकल्प एलआईसी का फिक्स डिपाजिट स्कीम है जो सुरक्षित निवेश और सुनिश्चित रिटर्न के लिए जाना जाता है।
LIC के तरफ से कई तरह के खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाई जाती है। यहां LIC की FD योजना क्या है? इसकी विशेषता क्या है? ब्याज दर क्या है? पात्रता क्या है और दस्तावेज और निवेश की प्रक्रिया क्या है सभी जानकारी बताई गई है। आईए जानते हैं।
LIC FD योजना क्या हैं?
एलआईसी की फिक्स डिपॉजिट स्कीम, असल LIC Housing Finance Limited द्वारा संचालित किया गया एक फिक्स डिपॉजिट स्कीम होता है, जिसे कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना उन लोगों के लिए लाया गया है जो सुरक्षित, निश्चित और उच्च ब्याज चाहते हैं।
LIC FD Scheme में न्यूनतम ₹100000 और अधिकतम कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। एलआईसी की फिक्स डिपॉजिट में मिलने वाला ब्याज 7.25% से 7.75% तक है इसके अलावा वृद्ध जनों को अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। LIC 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलता है। आईए जानते हैं एलआईसी में ₹200000 की फिक्स डिपाजिट करने पर आपको कितना ब्याज मिलेगा?
LIC FD Scheme की मुख्य बातें
LIC Housing Finance Limited के तरफ से FD स्कीम चलाया जाता है। आप सभी को बताने की वर्तमान समय में इस एफडी स्कीम में 7.25% से लेकर 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% अधिक ब्याज मिल रहा है। सबसे खास बात यह है की स्कीम में यह ब्याज दर 7% से अधिक हो जाता है।
LIC की ब्याज भुगतान
लिक का फिक्स डिपॉजिट स्कीम में आपको ब्याज प्रत्येक महीने मिलता रहता है। जैसे कि आप मान लीजिए की 20 लख रुपए की फिक्स डिपॉजिट में निवेश करते हैं और सालाना ब्याज दर 7.8% तक होता है तो आपको प्रत्येक महीने 13000 रुपए मिलेंगे। इस प्रकार सालाना आपको ब्याज मिलेंगे।
न्यूनतम राशि और निवेश की अवधि
अगर आप LIC की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो कम से कम ₹100000 और अधिकतम कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
LIC की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से मिलता है टैक्स में लाभ
अगर आप LIC के तरफ से जारी किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपका ब्याज आय ₹40000 से अधिक नहीं है तो आप फॉर्म 15G/H भरकर TDS से बच सकते हैं।
LIC FD Scheme में निवेश करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता का विवरण
LIC एफडी स्कीम में निवेश करने के लिए आप अपने नजदीकी LIC HFL शाखा में जा सकते हैं। यहां आपको FD फॉर्म भरना होगा और दस्तावेज जमा करना होगा। चेक योर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आप भुगतान कर सकते हैं। आपको फिक्स डिपाजिट सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
LIC FD Scheme के जरिए मिलता है लोन की सुविधा
अगर आप LIC की फिक्स डिपाजिट करवाते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। LIC FD करवाने के बाद 6 महीने के बाद ही निकासी की संभव है और एफडी स्कीम पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध होता है।
FD की समय से पहले निकासी 3 महीने के बाद किया जा सकता है। लेकिन समय से पहले निकलने पर ब्याज दर में कमी हो सकती है। 6 महीने से पहले निकासी पर कोई भी ब्याज नहीं मिलता है।